कांग्रेस पार्षदो ने जलदाय विभाग द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन का काम रुकवाया देखे वीडियो
Bikaner
Oct 15, 2026
Super Admin
48
बीकानेर में अपने वार्ड में काम नहीं होने से परेशान कांग्रेस पार्षदों ने जलदाय विभाग के हेड पोस्ट ऑफिस के आगे चल रहे काम को रुकवाया दिया और पाइपलाइन के लिए खोदे गड्डे में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पार्षद ने कहाकि अधिकारी भेदभाव पूर्ण तरीके से काम करवा रहे हैं जिसके कारण काम रोका गया है।
कांग्रेस पार्षदों ने कहाकि अधिकारी बजट की कमी बताकर हमारे क्षेत्रो से काम अटका रहे है। चौतीना क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है जबकि कई बार अधिकारियो को बोल दिया है। वही रामपुरा क्षेत्र में पाइपलाइन का काम करने में अधिकारी पाइप नहीं होने की बात कर रहे है लेकिन भाजपा के वार्ड मे पाइपलाइन लगा रहे है। अधिकारी भेदभाव कर रहे है जो ठीक नहीं है।
हमसे जुड़ें



