मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

रामपुरा की गली संख्या 11 में चार साल पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान देखे वीडियो

Bikaner Oct 17, 2026 Super Admin 47
शेयर:
रामपुरा की गली संख्या 11 में चार साल पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान देखे वीडियो

*रामपुरा की गली संख्या 11 में चार साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, अंतिम छोर तक पहुंचा पानी*
*अधीक्षण अभियंता श्री जे.के. चारण ने कहा—जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी होती है त्वरित कार्रवाई*
बीकानेर, 18 अक्टूबर।शहर के रामपुरा क्षेत्र की गली संख्या 11 में पिछले चार वर्षों से चली आ रही पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री जे.के. चारण ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मौके पर पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही गली के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की स्थिति का सत्यापन किया गया। इस दौरान वार्ड संख्या 39 के पार्षद श्री सलमान भी उपस्थित रहे।
समस्या के समाधान के लिए मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाई गई। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि गली के अंतिम छोर पर रहने वाले उपभोक्ताओं तक भी पर्याप्त रूप से पानी पहुंचे। लंबे समय से पेयजल समस्या का सामना कर रहे स्थानीय निवासियों को इससे राहत मिली है।
*शिकायतों के निस्तारण के लिए कई माध्यम उपलब्ध*
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री जे.के. चारण ने बताया कि आमजन की पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 181 के अतिरिक्त विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 2226454 पर भी दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता (Ex. En.), सहायक अभियंता (AEN) एवं कनिष्ठ अभियंता (JEN) के मोबाइल नंबरों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी आवश्यक कार्रवाई कर उनका निस्तारण किया जाता है।
उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों सहित विभिन्न मीडिया माध्यमों के जरिए सामने आने वाली जनसमस्याओं को भी गंभीरता से लिया जाता है। ऐसी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाता है। विभाग द्वारा मौके पर की गई कार्रवाई एवं समस्या के समाधान को जनहित से जुड़ी सकारात्मक पहल के रूप में सामने लाने के लिए इस प्रकार की समाधानपरक खबरें भी तैयार की जाती हैं, ताकि आमजन को शिकायत दर्ज करवाने के उपलब्ध माध्यमों तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।
*अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता*
श्रचारण ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल शिकायत प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार मौके पर निरीक्षण, जलापूर्ति व्यवस्था की जांच तथा शिकायत के निस्तारण के बाद स्थिति का सत्यापन भी किया जाता है। रामपुरा की गली संख्या 11 में पेयजल समस्या का समाधान इसी दिशा में की गई कार्रवाई का उदाहरण है।इसके अलावा भी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में निर्धारित शिकायत माध्यमों का उपयोग करें, ताकि शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके और उसका समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।

https://drive.google.com/file/d/1Eyv8cRu2AI83q1XsCTOs3rrwTAaJlFSg/view?usp=drive_link

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें