वुलन फैक्ट्री में श्रमिक की मौत का मामला गरमाया परिजनों ने मोर्चरी के आगे लगाया धरना देखें वीडियो
बीकानेर के रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वुलन फैक्ट्री में श्रमिक की मौत का मामला गरमाया हुआ है। परिजनों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पर धरना लगाया और मुआवजे और संविदा पर नौकरी के साथ श्रमिक कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी।
धरने पर बैठे लोगो का आरोप है कि मृतक नंदू सिंह भाटी सुराणा टेक्सटाइल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। जिसकी टैंकर की चपेट में आने से मौके हो गई। हादसे में उसका शरीर बुरी तरह कुचल गया और घटनास्थल पर खून फैल गया। लेकिन घटना के बाद परिजनों को फैक्ट्री मालिकों ने इसकी सूचना देरी से दी। उन्होंने कहाकि इसी कारण उन्हें संदेह है की उसके साथ कुछ और तो घटना नहीं हुई है। वही थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने कहाकि मृतक नंदू सिंह भाटी को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सको ने उससे मृत घोषित कर दिया ,शव को मोर्चरी में रखवाया है। उन्होंने कहाकि परिजन कोई शिकयत देंगे तो जांच की जाएगी।
हमसे जुड़ें



