आस्था,विश्वास और समर्पण का अनोखा संगम हथेली पर प्रज्वलित की अखंड ज्योत मां के दरबार देशनोक लेकर जाता भक्त देखे वीडियो
बीकानेर
हथेली पर प्रज्वलित की अखंड ज्योत, मां करणी के दरबार देशनोक लेकर जाएंगे मणि शंकर शर्मा
बीकानेर। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां करणी के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनोखा दृश्य सामने आया है। बीकानेर के सुदर्शना नगर स्थित नागणेची मंदिर में आरती के दौरान व्यवसायी मणि शंकर शर्मा ने अपनी हुहथेली पर ज्योत प्रज्वलित की। उनके अनुसार, यह ज्योत लगातार जल रही है और वे इसे लेकर देशनोक स्थित विश्वप्रसिद्ध मां करणी मंदिर पहुंचेंगे।
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की आराधना के बीच मणि शंकर शर्मा की इस अनूठी आस्था ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मां करणी के प्रति समर्पण और विश्वास के भाव से वे इस ज्योत को देशनोक धाम तक ले जाने की तैयारी में हैं।
आस्था, विश्वास और समर्पण का अनोखा संगम
मां करणी के भक्तों के लिए देशनोक धाम विशेष श्रद्धा का केंद्र है। ऐसे में हथेली पर ज्योत लेकर मां के दरबार तक पहुंचने का मणि शंकर शर्मा का संकल्प नवरात्रि के माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है। भक्त इसे अपनी श्रद्धा और मां के प्रति अटूट विश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर यह प्रसंग मां करणी के भक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण को एक अनोखे अंदाज में सामने लाता है।
हमसे जुड़ें



