मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

नवरात्रि के पावन अवसर पर वैष्णो माता मंदिर में हुआ कन्या पूजन एवं भव्य श्रृंगार देखे वीडियो

Bikaner Oct 19, 2026 Super Admin 29
शेयर:
नवरात्रि के पावन अवसर पर वैष्णो माता मंदिर में हुआ कन्या पूजन एवं भव्य श्रृंगार देखे वीडियो

बीकानेर
माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं भव्य श्रृंगार
बीकानेर, 19 अक्टूबर 2026। अमरसिंहपुरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहल्लेवासियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौ कन्याओं एवं भैरवजी के चरण धोकर विधिवत पूजन किया गया। तत्पश्चात माता रानी को श्रीफल का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया।
इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया। माता वैष्णो देवी का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिरक श्याम सिंह राजवी, बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, यशवंतसिंह राजवी, अजय सिंह भाटी, नत्थू कच्छावा, त्रिभुवन सिंह, भागीरथ सिंह, मुकेश आहूजा, किशोर पंडित, प्रशांत तंवर, नवनीत सिंह, गजेन्द्रसिंह भादोरिया, राहुल गहलोत सहित अन्य भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सहभागिता निभाई।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

https://youtu.be/3SwHZd27srM

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें