बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व करणीसिंह स्टेडियम में मनाया धूमधाम से देखे वीडियो
बीकानेर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में 85 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, साथ ही 75-75 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,महापौर अनिल कल्ला,पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन,पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी स्टेडियम में उमड़े। दशहरा कमेटी कि और से सजीव झाकियां निकली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच भगवान राम द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण वध की परंपरा का निर्वहन किया गया और आतिशबाजी के साथ पुतला दहन हुआ।
हमसे जुड़ें



