पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि देखे वीडियो
बीकानेर। बीकानेर के पुलिस लाईन में आज पुलिस शहीद दिवस पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयेाजित किया गया। जिसमें पुलिस महकमे में तमाम आला अधिकारी मौजूद रहें। पुलिस लाईन में आयोजित इस कार्यक्रम में आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी मृदृल कच्छावा ने परेड़ का निरीक्षण किया। आईजी ने ड्यूटी के दौरान देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नाम लेकर याद करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने पुलिस ड्यूडी में शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। आईजी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे वीर जवान जो कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हे उनकी स्मृति में यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है। शहीद दिवस के 67वें आयोजन में एसपी मुदृल कच्छावा ने भी शहीदों के प्रति अपनी संवेदाना प्रकट करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को फायर कर सलामी दी। इस दौरान आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़, सीओ सिअी अनुज डाल सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें।
विजुअल- पुलिस परेड़, सलामी
बाईट- आईजी बीकानेर ओमप्रकाश
हमसे जुड़ें



