पंचायत राज आम चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव कल,मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो
Bikaner
Oct 21, 2026
Super Admin
24
बीकानेर में आज पंचायत राज आम चुनाव के प्रथम चरण में खाजूवाला,पूगल, छत्तरगढ़ और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों सहित पंच और सरपंचों पदों के लिए निर्वाचन के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात सभी दलो को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने बताया कि प्रथम चरण में 112 ग्राम पंचायतों के मतदान के लिए कुल 319 मतदान केंद्र मतदान निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में रिटर्निंग अधिकारी के साथ पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कल ईवीएम से किया जाएगा।
हमसे जुड़ें



