कांग्रेस ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, स्थानीय नेताओं पर लगाए आरोप देखें वीडियो
Bikaner
Oct 21, 2026
Super Admin
53
बीकानेर में ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर ने आज अपने पद से इस्तीफा देकर स्थानीय नेताओ पर कई आरोप लगा दिए है। नवनीत कौर ने कहाकि वो पिछले 15 साल से पार्टी के लिए धरताल पर काम कर रही है। लेकिन जब उन्होंने निकाय चुनाव में वार्ड 66 से टिकिट के लिए आवेदन किया तो उन्हें टिकिट नहीं मिली जबकि जिसका नाम तक पैनल में नहीं था उसे घर बैठे टिकिट दे दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल व अन्य नेताओ को जातिवाद,परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी महिलाओ को आगे लाने की बात कर रहे है लेकिन यहां के नेता महिलाओ को पीछे धकेल रहे है। बीकानेर कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओ की कोई सुनवाई नहीं है उन्हें केवल यूज किया जाता है।
हमसे जुड़ें



