मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

पंचायत चुनाव में ‘वोट बारात’ का पहली बार हुआ नवाचार मतदान जागरूकता का दिया संदेश देखे वीडियो

Bikaner Oct 21, 2026 Super Admin 27
शेयर:
पंचायत चुनाव में ‘वोट बारात’ का पहली बार हुआ नवाचार मतदान जागरूकता का दिया संदेश देखे वीडियो

*राजस्थान में पहली बार पंचायत चुनाव में ‘वोट बारात’ का नवाचार, 630 मीटर लंबी पगड़ी से दिया मतदान जागरूकता का संदेश*
*दूल्हा-दुल्हन, सैकड़ों साफाधारी बाराती और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली वोट बारात; रोझा एवं सहनीवाला पंचायत में मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ*
बीकानेर, 21 अक्टूबर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन के आदेशानुसार तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे के दिशा-निर्देशन में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए निरंतर विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ‘वोट बारात’ के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक आयोजनों को मतदान जागरूकता से जोड़ा गया।स्वीप सह प्रभारी और पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति को लोकतांत्रिक चेतना से जोड़ते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ एवं पंडित जी फाउंडेशन फॉर कल्चरल हेरिटेज ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पंचायत चुनाव-2026 में मतदाता जागरूकता के लिए अनूठा नवाचार ‘वोट बारात’ आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत रोझा एवं सहनीवाला में आयोजित इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा लोकतंत्र में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्री बिश्नोई ने बताया कि राजस्थानी परंपराओं, रंग-बिरंगे साफों और लोक उत्साह से सजी वोट बारात का उद्देश्य मतदान को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए लोकतंत्र के उत्सव के रूप में जन-जन तक पहुंचाना था। पारंपरिक विवाह समारोह की तर्ज पर आयोजित इस अभियान में दूल्हा-दुल्हन, साफाधारी बाराती और हाथों में मतदान जागरूकता संबंधी स्लोगन लिए प्रतिभागियों ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 630 मीटर लंबी पगड़ी पर मतदान जागरूकता का स्लोगन प्रदर्शित करना रहा। इस पहल के माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पगड़ी को लोकतांत्रिक जागरूकता का माध्यम बनाया गया।वोट बारात पंडित जी फाउंडेशन फॉर कल्चरल हेरिटेज ट्रस्ट के कार्यालय से ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे बाराती मुख्य मार्गों से होते हुए रोझा, फूलदेसर एवं सहनीवाला की ओर बढ़े। बारात मुख्य टैक्सी स्टैंड पहुंची, जहां भव्य सभा आयोजित की गई।

सभा में स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री प्रशांत जोशी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को आगामी पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक श्री स्वरूप पंचारिया ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक ऊर्जा के साथ मतदान महोत्सव का हिस्सा बनते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

*स्वीप प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग*

कार्यक्रम में स्वीप प्रकोष्ठ के सुधीर कुमार मिश्रा, प्रभात पड़िहार, किरण शर्मा एवं मोहन चोपड़ा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ईश्वरलाल पंचारिया ने की।

https://drive.google.com/file/d/1t3kjjeLHUxj-XFAZPz9igndFHr34mqIz/view?usp=drive_link

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें