मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

तहसील मुख्यालय नोखा में हुआ भाजपा.कार्यकर्ता सम्मेलन पंचायत चुनाव में भाजपा को जीतने का लिया संकल्प देखे वीडियो

Bikaner Oct 22, 2026 Super Admin 29
शेयर:
तहसील मुख्यालय नोखा में हुआ भाजपा.कार्यकर्ता सम्मेलन पंचायत चुनाव में भाजपा को जीतने का लिया संकल्प देखे वीडियो

*पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताने का संकल्प*


*तहसील मुख्यालय नोखा में  भा ज पा. कार्यकर्ता सम्मेलन*
नोखा।
आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर आज नोखा तहसील मुख्यालय पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायत समिति नोखा, पांचू एवं जसरासर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी श्री संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश गौतम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा के पूर्व विधायक श्री बिहारीलाल बिश्नोई तथा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी तैयारियों एवं संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन दिया।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री संजय भाटिया ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में सफलता के लिए संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर पार्टी को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में सभी जगह भाजपा के प्रधान और जिला प्रमुख बनाने है । 
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश गौतम ने संगठनात्मक समन्वय और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाए और सामूहिक प्रयासों से चुनावी तैयारियों को गति दे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नोखा श्री बिहारीलाल बिश्नोई  ने कहा कि नोखा, पांचू एवं जसरासर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर हर गांव और हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाएं तथा आमजन से निरंतर संपर्क रखें। पंचायत समिति सदस्य के प्रत्येक वार्ड में आपसी सहमति एवं समन्वय से आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं, ताकि संगठन की एकजुटता बनी रहे।
उन्होंने कहा कि हमारा सामूहिक लक्ष्य पंचायत समिति प्रधान से लेकर जिला प्रमुख तक भाजपा का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पूरी ताकत से जुटना होगा।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और बूथ स्तर तक मजबूत टीम तैयार कर चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी महावीर सैनी, जिला महामंत्री दलीपसिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री कैलाश सियाग, जिला मंत्री मनमोहन सिंह, नोखा देहात मंडल अध्यक्ष पवन राठी, मुकाम मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह, पांचू मंडल अध्यक्ष करनाराम, जांगलू मंडल अध्यक्ष मस्ताना राम पूनिया, नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रामेश्वर चाहर, भेरूसिंह, रामचंद्र मेघवाल, रामलाल कुम्हार, देवी सिंह, मांगूसिंह, मांगीलाल मंडा, बहादुर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://youtu.be/pdkYOuxa8Dc

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें