अब बीकानेर में ही तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज सादुल क्लब में शूटिंग रेंज हुई स्थापित देखें वीडियो
एंकर - बीकानेर के सादुल क्लब ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज स्थापित कर खिलाड़ियों को निशानेबाजी में फिर परचम लहराने का मौका दिया है। इस शूटिंग रेंज में निशानेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और माहौल मिलेगा ताकि खिलाडी बेहतर प्रदर्शन कर शहर के साथ देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सके। शूटिंग रेंज में ओलंपिक स्तर की मशीन लगाई जा रही है और यहां वही सब मापदंड अपनाएं जा रहें हैं, जो ओलम्पिक खेलों के लिए अनिवार्य है। युवा निशानेबाज उद्धव सिंह हरासर ने बताया कि अभी कुल 17 मशीन लगाई गई है,जिसमें 15 ट्रैप स्पर्धा और दो स्कीट स्पर्धा के लिए है। ये मशीनें इंग्लैंड की कंपनी से मंगवाई गई है और इनको स्थापित करने के लिए इंग्लैंड से दो इंजीनियर भी आए हैं। उन्होंने कहाकि शहर में शूटिंग रेंज नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,लम्बे समय तक घर से दूर रहकर प्रैक्टिस करना सभी खिलाड़ियों के लिए संभव नहीं है। ऐसे में सादुल क्लब में बनी शूटिंग रेंज पूरे भारत में एकमात्र शूटिंग रेंज होगी,जहां विश्वस्तरीय निशानेबाजों की प्रतिस्पर्धा और ओलम्पिक खेलों के स्तर को ध्यान में रखते हुए तकनीकी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे खिलाड़ियों को बेहतरीन अवसर मिलेगा।
हमसे जुड़ें



