वार्ड 21 में सीवरेज,नालीया जाम होने से गलियां गंदे पानी से हुई लबालब देखें वीडियो
*वार्ड नंबर 21 की जनसमस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम, बीडीए एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से की मुलाकात*
*सीवरेज लाइन, सफाई व्यवस्था, नाली मरम्मत एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग उठाई; डॉ. बी.डी. कल्ला ने अधिकारियों से दूरभाष पर की बातचीत*
*बीकानेर।* वार्ड नंबर 21 की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्ड के पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपे।
### नगर निगम आयुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल
प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त महोदय से मुलाकात कर वार्ड नंबर 21 की गली नंबर 4 में सीवरेज लाइन डलवाने, नियमित सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त करने तथा क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करवाने की मांग रखी। इस पर आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से मुलाकात कर वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाया। डॉ. कल्ला ने नगर निगम आयुक्त से दूरभाष पर बातचीत कर सफाई व्यवस्था, नाली मरम्मत एवं सड़क निर्माण से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया।
*बीडीए आयुक्त के समक्ष भी उठाई सड़क निर्माण की मांग*
इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के आयुक्त महोदय से मुलाकात कर वार्ड नंबर 21 की गली नंबर 1 एवं गली नंबर 2 में सड़क निर्माण करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही वार्ड की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति से अवगत करवाते हुए उनकी मरम्मत करवाने की मांग भी रखी, ताकि स्थानीय निवासियों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने बीडीए प्रशासन से आग्रह किया कि संबंधित सड़कों की स्थिति का निरीक्षण करवाकर आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएं।
*पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से भी की मुलाकात*
प्रतिनिधिमंडल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), बीकानेर के अधिशासी अभियंता महोदय से भी मुलाकात की। इस दौरान डॉ. बी.डी. कल्ला ने अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर गजनेर रोड की गली नंबर 1 एवं गली नंबर 2 में सड़क निर्माण करवाने का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे-11 से तिरुपति स्कूल होते हुए तुलसाराम जाट के मकान तक स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग भी रखी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग वार्ड की इन जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे और स्थानीय निवासियों को शीघ्र राहत मिलेगी।
*प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे*
हसन अली गोरी, शहर जिला अध्यक्ष, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, बीकानेर; वार्ड नंबर 21 के पार्षद रिजवान खान; खन्ना पुनाराम जी गोदारा, रामकिशन जी पटवारी, हेतराम जी गोदारा, ओमप्रकाश चौधरी, प्रभुराम चौधरी, जगदीश चौधरी, कन्हैयालाल मास्टर, श्रवणराम जी सुथार, जोड़ाराम जी सुथार, महेश चौधरी, बालूराम चौधरी, पुनर्नवा चौधरी सहित वार्ड के 100 से अधिक नागरिक उपस्थित रहे।
वार्ड की मूलभूत सुविधाओं में सुधार एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल ने सामूहिक रूप से प्रयास जारी रखने की बात कही।
https://youtube.com/shorts/kcBSmdI3t-M
हमसे जुड़ें



