मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने वोट मैराथन के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक देखें वीडियो

Bikaner Oct 23, 2026 Super Admin 60
शेयर:
ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने वोट मैराथन के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक देखें वीडियो

*वोट मैराथन के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने लिया मतदान का संकल्प*
बीकानेर, 23 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।

स्वीप प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को पंचायत समिति मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वोट मैराथन का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने वोट मैराथन के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व को समझा तथा आगामी पंचायत चुनाव में निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।

स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री प्रशांत जोशी ने बताया कि निर्धारित कैलेंडर के अनुसार मतदाता जागरूकता के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत वोट मैराथन, दिव्यांग एवं वरिष्ठजन मतदाता संवाद, मतदान जागरूकता रंगोली एवं मेहंदी, नारी शक्ति संवाद, गरबा और वोट बारात जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को आगामी पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि वे जागरूक नागरिक के रूप में लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

https://drive.google.com/file/d/1rTFPxu4y-7Gr3gEZY60dl_AQj56MIZ7g/view?usp=drive_link

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें