मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही 2740 किलो अवधि पार मैदा-पापड़ किए नष्ट देखें वीडियो

Bikaner Oct 23, 2026 Super Admin 83
शेयर:
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही 2740 किलो अवधि पार मैदा-पापड़ किए नष्ट देखें वीडियो

*बीकानेर में मरुधर फूड प्रोडक्ट्स पर बड़ी कार्रवाई, 2,740 किलो अवधिपार मैदा-पापड़ नष्ट*
*28 हजार किलो दूषित मैदा पशु आहार के लिए उपयोग करने के निर्देश, निरीक्षण में मिलीं स्वच्छता संबंधी खामियां*
बीकानेर, 23 अक्टूबर। प्रदेश में संचालित ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम एवं बीकानेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित मरुधर फूड प्रोडक्ट्स की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कई कमियां सामने आईं। मौके पर मिली 2,740 किलोग्राम अवधिपार सामग्री, जिसमें मैदा एवं पापड़ शामिल थे, को नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त, खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से लगभग 28,000 किलोग्राम दूषित मैदा को पशु आहार के रूप में उपयोग करने के लिए पाबंद किया गया। जांच के लिए खाद्य पदार्थ का एक नमूना भी लिया गया।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के मार्गदर्शन एवं संयुक्त आयुक्त वी.पी. शर्मा के पर्यवेक्षण में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने निर्माण इकाई का निरीक्षण किया।
*निर्माण इकाई में मिलीं स्वच्छता संबंधी कमियां*
नरीक्षण के दौरान पापड़ निर्माण स्थल का फर्श टूटा-फूटा मिला तथा मशीनरी पर गंदगी जमी हुई पाई गई। निर्माण परिसर के फर्श पर धूल-मिट्टी एवं मकड़ी के जाले भी मिले। कच्चे माल के कट्टे सीधे फर्श पर रखे हुए थे तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से रखने के लिए पैलेट का उपयोग नहीं किया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त, खाद्य कारोबार में लगे संचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी अभिलेख तथा निर्माण में प्रयुक्त पानी की गुणवत्ता से संबंधित परीक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई।
यह कार्रवाई केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, अमित शर्मा एवं अंकुर पाटनवाला ने बीकानेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा एवं राकेश गोदारा की उपस्थिति में की।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य निर्माण इकाइयों में स्वच्छता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और कार्रवाई जारी है। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

https://drive.google.com/file/d/1l6zNzZ6mAm7fyRGN9QHOtMx7gRlZLOri/view?usp=drive_link

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें