मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों को दिलाई ‘नशे को ना कहिए’ की शपथ देखें वीडियो • आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के तहत कार्यशाला हुई आयोजित देखें वीडियो • भारत विकास परिषद नगर इकाई ने आयोजित की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता देखे वीडियो • कपड़े की दुकान से नगद राशि और कपड़े लेकर भागे दो अज्ञात युवक, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो
ad1

सवारियों को लेकर निजी बस संचालकों और रोडवेज स्टाफ के बीच हुआ विवाद देखे वीडियो

Bikaner Oct 24, 2026 Super Admin 35
शेयर:
सवारियों को लेकर निजी बस संचालकों और रोडवेज स्टाफ के बीच हुआ विवाद देखे वीडियो

लूणकरणसर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर में सवारियों को लेकर निजी बस संचालकों और रोडवेज स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। रोडवेज बस स्टैंड से निकल रही बस के आगे निजी बस लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने निजी बस के चालक को नीचे उतार दिया।
लूणकरणसर में सवारियों को लेकर निजी बस संचालकों और रोडवेज स्टाफ के बीच आए दिन होने वाले विवादों से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों में सवारियां बैठाने की होड़ के चलते कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है, जिसका खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
थाने के समीप रोजाना विवाद, कानून व्यवस्था पर सवाल
हैरानी की बात यह है कि पुलिस थाने के समीप ही आए दिन इस तरह के विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद बस संचालकों के बीच सवारियों को लेकर होने वाले झगड़ों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।राज पोषित बस संचालकों द्वारा रोडवेज बस के आगे अपनी बस लगाकर दादागिरी करने की घटना नई नहीं है। पिछले ढाई वर्षों से ऐसे मामले चलते आ रहे है।

https://youtu.be/93shKBsu4JA

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें